{"_id":"57e0fe6b4f1c1b4f1da822b1","slug":"sealdah-rajdhani-express-engine-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस का इंजन फेल, रेलवे की बदइंतजामी की खुली पोल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस का इंजन फेल, रेलवे की बदइंतजामी की खुली पोल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Sep 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के इटावा में सियालदाह-राजधानी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने के कारण कुछ घंटो तक ट्रेनों की आवाजाही ठप पड़ गई। जानकारी के मुताबिक सुबह तकरीबन 6 बजे जशवंत नगर से बलरई के बीच में रेल का इंजन बंद पड़ गया। इसके चलते बीच रास्ते में ही ट्रेन रुक कर खड़ी हो गई।
इसका सीधा असल हावड़ा-दिल्ली रूट पर देखने को मिल रहा है। दर्जनों रेलगाड़ियां स्टेशनों पर रुक कर खड़ी है। अन्य ट्रेनों के यात्रियों को भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इससे रेलवे की बदइंतजामी का उदाहरण सामने आया है। राजधानी ट्रेन में सवार यात्रियों को अलग से जहमत उठानी पड़ रही है।