फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SDRF team reached to find two missing teenage girls by drowning in Ganga

Kannauj: गंगा में डूबकर लापता दो किशोरियों को ढूंढने पहुंची एसडीआरएफ की टीम, तलाश जारी

Sat, 22 Apr 2023 01:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Apr 2023 01:28 PM IST
विज्ञापन
SDRF team reached to find two missing teenage girls by drowning in Ganga
गंगाजी में किशोरियों को तलाश करती एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में शुक्रवार शाम स्नान करते समय गंगा में डूबी दो किशोरियों का दूसरे दिन तक पता नहीं चल सका है। उनको तलाशने के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सखौली गांव निवासी श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा समापन के बाद शुक्रवार को मेहंदी घाट गंगाजी के दूसरी तरफ बख्शीपुर्वा गांव के सामने पूजापाठ की सामग्री विसर्जन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान छह लोग नहाते समय डूब गए थे। काफी ढूंढने के बाद भी सखौली निवासी जगदीश गौतम की 11 वर्षीय पुत्री मुस्कान और कमलेश गौतम की 11 वर्षीय बेटी संजना का पता नहीं चला। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने गंगाजी में दोनों किशोरियों को खोजा। दोपहर तक उनका पता नहीं चला। मौके पर पुलिस भी मौजूद है। नायब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि एसडीआरएफ की टीम की ओर से तलाश जारी है। मोटरवाली नाव चलाकर लापता किशोरियों को ढूंढा जा रहा है। बीच में पानी का बहाव तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed