फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   scientists of IIT will now prepared medicines

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक अब दवाएं भी तैयार करेंगे, वाइवेरियम लैब की हुई स्थापना

Sun, 04 Nov 2018 11:54 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Nov 2018 11:54 AM IST
सार

- जानवरों पर शोध करने के लिए आईआईटी में वाइवेरियम लैब की स्थापना 
- सबसे पहले कानपुर आईआईटी में हुई है इस लैब की स्थापना 

विज्ञापन
scientists of IIT will now prepared medicines
आईआईटी कानपुर

विस्तार

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक अब तकनीक के साथ-साथ मेडिकल के क्षेत्र में भी बड़ी भूमिका निभाएंगे। यहां के वैज्ञानिक अब दवाएं तैयार करने के लिए भी शोध करेंगे। जानवरों पर शोध करने के लिए इंस्टीट्यूट में वाइवेरियम लैब की स्थापना भी की गई है। शनिवार को नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत ने इसका शुभारंभ किया। देश के सभी आईआईटी में कानपुर आईआईटी एक मात्र ऐसा इंस्टीट्यूट है, जहां इस लैब की स्थापना की गई है। 
विज्ञापन

scientists of IIT will now prepared medicines
आईआईटी कानपुर
लैब का सबसे ज्यादा फायदा बायोसाइंस एंड बायोइंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिकों और छात्रों को मिलेगा। अभी जानवरों पर परीक्षण करने के लिए मेडिकल कॉलेजों की मदद लेनी पड़ती थी। वीके सारस्वत ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र की ज्यादातर जरूरतें तकनीक से जुड़ी होती हैं। ऐसे में तकनीकी शिक्षण संस्थान और मेडिकल कॉलेज को मिलकर इस दिशा में काम करने की जरूरत है। इस दौरान निदेशक प्रो. अभय करंदीकर भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

scientists of IIT will now prepared medicines
आईआईटी कानपुर
मेडिकल कॉलेज के छात्र भी आएंगे रिसर्च करने
बायोसाइंस एंड बायोइंजीनियरिंग के वैज्ञानिकों ने बताया कि वाइवेरियम लैब में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। केजीएमयू से इसके लिए पहले ही अनुबंध हो चुका है। ऐसा होने से गंभीर बीमारियों का सरल इलाज ढूंढने में सहूलियत होगी, नई दवाएं भी तैयार होंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed