फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Saturn will enter the sagittarius amount today

धनु राशि में प्रवेश कर रहे ‘शनि महाराज’, होने वाले हैं कई बड़े परिवर्तन, इन बातों का रखें ख्याल

Thu, 26 Oct 2017 01:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 26 Oct 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
Saturn will enter the sagittarius amount today
डेमो पिक
शनि भगवान गुरुवार को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। शनि ने कुछ समय के लिए 26 जनवरी 2017 को धनु राशि में प्रवेश किया था लेकिन 6 अप्रैल को वक्री हो गए थे। वक्र गति में रहते हुए वृश्चिक  राशि में पुन: पहुंच गए थे। अब मार्गी होते हुए ज्येष्ठा नक्षत्र में वह 26 अक्तूबर को धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां 24 जनवरी 2020 तक रहेंगे।
विज्ञापन


ज्योतिष विशारद पंडित विधुशेखर पांडेय ने बताया कि शनि को धीरे चलने वाला ग्रह माना गया है। इसलिए इन्हें शनै चर: भी कहते हैं। धनु राशि इनके शत्रु ग्रह बृहस्पति की राशि है। शनि के धनु राशि में प्रवेश करने से वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों पर साढ़े साती चलेगी। तुला राशि वालों की साढ़े साती खत्म हो जाएगी। शनि धनु राशि में प्रवेश करते ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शत्रुता तथा युद्ध का माहौल बना देंगे। प्राकृतिक आपदाएं बढ़ेगी। धनु राशि अग्नि तत्व की राशि है तथा शनि जल तत्व एवं शीतलता से संबंधित है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े राजनैतिक अथवा आर्थिक परिवर्तन होंगे। सोना, चांदी, कच्चा तेल, लोहा आदि के मूल्यों में मंदी का अंत होगा। रियल स्टेट एवं निर्माण संबंधी व्यापारों में बढ़ोत्तरी होगी। पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया कि शनि लोकत्रंत का कारक ग्रह है। 2020 तक देश के अनेक  पदों में परिवर्तन कराएगा। कम से कम 3 राज्यों के मुख्यमंत्री या राज्यपाल बदलेंगे। कई मंत्री चुनाव हारेंगे और नए चेहरे और नए राजनैतिक लोगों के लिए लाभकारी होगा।
विज्ञापन

Saturn will enter the sagittarius amount today
डेमो पिक
इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
मेष - अशुभ कारक है, खर्चों में वृद्धि
वृष - कार्य क्षेत्र में बढ़ोत्तरी, अविविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधी वार्ता 
मिथुन - पारिवारिक जीवन में क्लेश तथा कर्ज में वृद्धि
कर्क  - विपरीत राजयोग बनेगा तथा आय के नए स्रोत बनेंगे
सिंह - व्यापारिक सफलता तथा आय के नए स्रोत बनेंगे
कन्या - कष्टप्रद, बीमारियों में वृद्धि
तुला - बहुत ही शुभ है, पदोन्नति 
वृश्चिक- बीमारी में वृद्धि, मकान क्रय-विक्रय के योग
धनु - स्वास्थ्य में गिरावट तथा कानूनी अड़चनें
मकर - आमदनी में बढ़ोत्तरी, स्थान परिवर्तन से लाभ
कुम्भ - अविवाहित लोगों के लिए विशेष लाभ, साझे से लाभ
मीन - घर की महिलाओं को कष्ट, विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा

Saturn will enter the sagittarius amount today
डेमो पिक
कुछ उपाय
- शनि शंख में रखकर जल का सेवन करें
- शनिवार को अपने वजन का एकांश काले तिल का दान तथा सरसों के तेल का दान करें
- शनि स्तोत्र का रोजाना पाठ करें 
-पीपल के पेड़ पर हर शनिवार दीपक जलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed