फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sanitation workers protest against non-receipt of salaries

Kanpur News: वेतन न मिलने से परेशान सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 13 Oct 2025 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers protest against non-receipt of salaries
जसवंतनगर। नगर पालिका परिषद जसवंतनगर के सफाई कर्मचारियों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों में रोष है। सोमवार को नपा कर्मियों ने वेतन देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली के निकट होने के बावजूद वेतन न मिलने से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी पालिका परिसर में एकत्र हुए और वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की। महिला कर्मचारी सुनीता और नीलम ने कहा कि वेतन न मिलने से उनके घरों में त्योहार की खुशियां फीकी पड़ी हुई हैं। ईओ श्याम वचन सरोज ने बताया कि ग्रांट आने के बाद कर्मचारियों का वेतन दिया जा रहा है। कुछ सफाई कर्मियों का वेतन पिछले वित्तीय वर्ष से रुका हुआ है, जिसके लिए शासन से अतिरिक्त धनराशि मांगी गई है। उन्होंने कहा कि इस माह का वेतन और पीएफ जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed