फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sakshi Maharaj said that reservation for those who leave Hinduism and become Christians should be over

हिंदू धर्म छोड़ ईसाई बनने वालों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए: साक्षी महाराज

Sun, 27 Dec 2020 08:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Dec 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj said that reservation for those who leave Hinduism and become Christians should be over
साक्षी महाराज

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सांसद साक्षी महाराज ने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई बनने वालों पर हमला बोला। कहा कि दोहरे आरक्षण का लाभ लेने के लिए कुछ लोग हिंदू धर्म को बदलकर ईसाई बनते हैं। ऐसे लोगों का आरक्षण समाप्त होना चाहिए।

विज्ञापन


किसी पार्टी का नाम लिए बिना सांसद ने कहा कि भाजपा, मां-बेटे व बाप-बेटे की तरह लिमिटेड कंपनी नहीं है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। वह रविवार को नगर पंचायत के दुर्गापुर में बनने वाले पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि भाजपा पर दलितों, पिछड़ों व मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगता था। जबकि भाजपा ने मुस्लिम समाज से अब्दुल कलाम को और दलित समाज के रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने आरोप लगाया कि 65 वर्षों से मुस्लिमों को बरगलाने का कार्य कांग्रेस कर रही है। कहा कि देश में समान नागरिक आचार संहिता व बढ़ती मुस्लिम आबादी को देखते हुए मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त होना चाहिए।

सांसद ने दावा किया कि केंद्र सरकार जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने वाली है। उन्होंने नगरपंचायत पुरवा चेयरमैन रेनू गुप्ता से कहा कि पुरवा नगर का कायाकल्प नहीं हो सका है। यहां पर विकास की आवश्यकता है।

चेयरमैन से कहा कि पुरवा के विकास के लिए सभी सड़कों का स्टीमेट दें। नगर विकास मंत्री से मिलकर विकास कराएंगे। समाजसेवी बालशंकर त्रिपाठी ने बताया कि सांसद ने अपनी निधि से 26 लाख रुपये भव्य पार्क के निर्माण के लिए दिए हैं।

जल्द ही काम शुरू होगा। इस दौरान राजू साहू, संजय गुप्ता, मोहित शुक्ला, डॉ. रजनीश वर्मा, अंकित साहू, भूपेश बाथम, रामचंद्र गुप्ता, प्रदीप शर्मा, कुंजबिहारी निर्मल व कपिल त्रिपाठी मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रेमचंद सोनी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed