फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sadhvi niranjan jyoti says about sp congress

स्वार्थ-सत्ता का गठबंधन है सपा-कांग्रेस: साध्वी

Sun, 05 Feb 2017 12:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
sadhvi niranjan jyoti says about sp congress
चित्रकूट में बोलीं साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। बसपा मुखिया हताश हो चुकी हैं। अपनी हार नजदीक देख मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन किया है। यह बेमेल और स्वार्थ-सत्ता का गठबंधन है। कांग्रेस की केंद्र और यूपी की सपा बसपा की सरकारों ने बुंदेल खंड को लूटा है अब भाजपा यहां का विकास कराएगी।
विज्ञापन


भाजपा की स्टार प्रचारक साध्वी ने चित्रकूट की दोनों विधानसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस में शनिवार को चित्रकूट मुख्यालय के पटेल उत्सव भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्हाेंने कहा कि अबकी बार भाजपा की सरकार बनाने का जनता मन बना चुकी है। किसान से लेकर मजदूर इस यूपी सरकार के काम से परेशान है। टिकट वितरण में गड़बड़ी या टिकट न मिलने की शिकायत भूलकर मिलकर काम करें। चित्रकूट से दोनों प्रत्याशियों को जीताने के लिए काम करें। इसके बाद सांसद आवास में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि टिकट वितरण में कुछ गड़बड़ी की शिकायत आने पर पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं का गुस्सा जायज है। जो लगातार पार्टी के लिए काम कर रहा है और टिकट न मिले तो स्वाभाविक है कि वह विरोध करेगा लेकिन ऐसे रूठे लोगाें को मना लिया जाएगा। एक सवाल पर कहा कि अखिलेश-राहुल की जोड़ी बेमेल है। बसपा तो पूरी तरह हासिये पर चली गई है। सब मिलकर भाजपा को रोकने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, आरके सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष अशोक जाटव, बद्री विशाल त्रिपाठी, रामकेश यादव, मोहन दास मिश्रा, राजकरन सिंह, शक्तिप्रताप सिंह, शिवाकांत पांडेय, शंकर दयाल, सुनील पटेल, तीरथ तिवारी व पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed