{"_id":"64a435d90cfffa7f3a0eda1a","slug":"sadar-mla-threatened-to-kill-on-social-media-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सदर विधायक को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सदर विधायक को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर दी जान से मारने की धमकी
Tue, 04 Jul 2023 08:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Jul 2023 08:39 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर में सदर विधायक को जान से मारने की धमकी का एक पोस्ट लोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर में ग्राम पंचायत टेढा के मजरा इसौली के रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से सदर विधायक को मारने की पोस्ट डाल कर सनसनी पैदा कर दी है। पोस्ट करने वाला युवक ग्राम पंचायत टेढा के मजरा इसौली का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बता दें कि अन्नी भाई उर्फ शिवा पंडित यूपी 91 ने फेसबुक पर लिखा कि मैं बादशाह हूं अपनी झोपड़ी का, किसी का गुलाम नहीं। खलनायक शिवा पंडित। पोस्ट में लिखा है कि सदर विधायक की हत्या करूंगा अथवा खुद मर जाऊंगा। सदर विधायक डाॅ. मनोज कुमार प्रजापति ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
अभी वह प्रदेश से बाहर हैं। मुख्यालय वापस आकर लिखित में कार्यवाही करेंगे। डाॅ. मनोज प्रजापति पूर्व मंत्री शिवचरन प्रजापति के पुत्र हैं वह पहली बार भाजपा के टिकट पर सदर विधानसभा सीट से विधायक बने हैं। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। विधायक की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन