फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur GST raid on Kismat Gutkh documents being scrutinized accused of 180 crore tax evasion

हमीरपुर: किस्मत गुटखा पर जीएसटी का छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज, 180 करोड़ की कर चोरी का आरोप, कारोबारी फरार

Fri, 18 Sep 2026 12:58 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 18 Sep 2026 12:58 PM IST
सार

Hamirpur News: मौदहा कस्बे में किस्मत गुटखा के थोक कारोबारी के ठिकाने पर शुक्रवार को लखनऊ से आई जीएसटी टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। करीब 180 करोड़ रुपये की विशाल जीएसटी चोरी के आरोप में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया, जबकि भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Hamirpur GST raid on Kismat Gutkh documents being scrutinized accused of 180 crore tax evasion
किस्मत गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर जीएसटी का छापा - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में किस्मत गुटखा के थोक कारोबारी के प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को लखनऊ से आई जीएसटी टीम ने छापा मारा। टीम के पहुंचते ही कारोबारी के प्रतिष्ठान का दरवाजा बंद कर दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन

कार्रवाई की भनक लगते ही प्रतिष्ठान का मालिक मौके से फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक, कारोबारी पर करीब 180 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का आरोप है। जीएसटी टीम प्रतिष्ठान में मौजूद दस्तावेज, बिल-बुक, बिक्री और खरीद से संबंधित अभिलेखों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जांच पूरी होने पर होगा स्पष्ट खुलासा
करोड़ों रुपये की कथित जीएसटी चोरी से जुड़ी कार्रवाई की खबर फैलते ही कस्बे के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल जीएसटी टीम की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही कथित कर चोरी की वास्तविक राशि और अन्य तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed