फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Roads awaiting repairs are inflicting wounds on the people.

Kanpur News: मरहम के इंतजार में सड़कें, लोगों को दे रहीं जख्म

Fri, 11 Sep 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Roads awaiting repairs are inflicting wounds on the people.
कानपुर देहात। बारिश के बाद जनपद की कई प्रमुख सड़कें और बदहाल हो गई हैं। जगह-जगह सड़क की ऊपरी परत उखड़ने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर गिट्टी उखड़कर सड़क पर फैल गई है। दोपहिया वाहन सवार फिसलने से गिरकर जख्मी हो रहे हैं। जिम्मेदार बारिश बंद होने के बाद सड़कों की मरम्मत कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ ले रहे।
विज्ञापन

लगातार बारिश के दौरान सड़कों पर जमा पानी ने पहले से कमजोर हिस्सों को और नुकसान पहुंचाया है। संवाद न्यूज एजेंसी ने बृहस्पतिवार को पड़ताल की तो पानी निकलने के बाद कई जगह सड़क की परतें उखड़ी मिलीं। मुगल रोड पर कई जगह गहरे गड्ढे मिले। वहीं, कुछ जगह गड्ढे भरने के लिए डाली गई गिट्टी सड़क पर फैली नजर आई। इससे फिसलन बनी हुई है। यही हाल सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग का है।
विज्ञापन

यह दोनों जिले के प्रमुख मार्ग हैं। यह सड़क काफी हिस्से में उखड़ गई है, कुछ जगह गड्ढे हो गए हैं। मार्गों पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को गति कम कर निकलना पड़ रहा है। रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। गड्ढे दिखाई न देने से हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले कई मार्गों पर जगह-जगह सड़क जर्जर है। इन रास्तों से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत समय रहते कराई जाए ताकि हादसे न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
सीन-1
सड़क की उखड़ी गिट्टी बनी परेशानी का सबब
मुगल मार्ग पर सिकंदरा से राजपुर व राजपुर से भोगनीपुर तक कई जगह गड्ढे नजर आए। बारिश में एक से दो फुट तक हुए गहरे गड्ढों पर कई जगह मिट्टी, गिट्टी भरी गई लेकिन यह टिकाऊ साबित नहीं हो रही है। पानी सूखने के बाद गिट्टी सड़क पर फैल गई है। मिट्टी की वजह से धूल उड़ रही है। पटेल चौक के समीप अंत्येष्टि स्थल मार्ग के सामने तक करीब आधा किलोमीटर का मार्ग खस्ताहाल है। इस रास्ते से निकलने वाले वाहन आए दिन गड्ढों में फंस जाते हैं। कई बार ये गड्ढे हादसों का भी कारण बनते हैं। सिकंदरा निवासी दिलशाद अहमद, दिलीप कटियार, अनुज कटियार आदि ने बताया कि उन्हें अपनी दुकानदारी के सिलसिले में प्रतिदिन इस मार्ग से निकलना होता है। धूल के गुबार के बीच आवागमन करना पड़ रहा है।
...................
सीन-2
सड़क पर गड्ढे बन रहे हादसों की वजह
राजपुर क्षेत्र में इटखुदा से लेकर खासबरा तक मुगल मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। राजपुर में पैलावर मार्ग के समीप आधी सड़क पर गिट्टी उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में जलभराव होने से वाहन चालकों को सड़क की गहराई का अंदाजा नहीं होता। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय निवासी काशिफ, इलियास, संतोष कुमार, मनोज कुमार आदि ने बताया कि शाम ढलने के बाद इन गड्ढों की गहराई का अंदाजा न होने से राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं। पिछले साल सितंबर में सड़क पर पैचवर्क का कार्य पूरी तरह बेअसर साबित हुआ है। सड़कों की दशा इतनी खराब है कि लोग प्रतिदिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
............................
सीन-3
जगह-जगह उखड़ा तड़वारा सैंथा मार्ग
फोटो-08- जलभराव से उखड़ी तड़वारा सैंथा मार्ग की सड़क। संवाद
करीब तीन किलोमीटर लंबी गजनेर रायपुर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला तड़वारा सैंथा मार्ग बदहाल है। बारिश में जगह-जगह सड़क उखड़ गई है। जलभराव से कई जगह गड्ढे हो गए हैं। सैथा तड़वाड़ा मार्ग का निर्माण करीब आठ साल पहले हुआ था। इससे सैंथा, सेरुवा, लोहारी आदि गांवों के लोगों का आवागमन होता है। बारिश में कई जगहों पर सड़क का नामोनिशान ही मिट गया है। सड़क पर गड्ढे होने से यहां से आवाजाही करने वाले हिचकोले भरा सफर कर रहे हैं। सैंथा गांव के विवेक तिवारी, सेरुवा गांव के जय सिंह परिहार ने बताया कि सड़क कई जगह उखड़ गई है।
......................
सीन-4
बारिश से नहीं पता चलती गड्ढों की गहराई
फोटो-09- झींझक मंगलपुर के बीच सड़क पर जानलेवा गड्ढा। संवाद
मंगलपुर-रसूलाबाद मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। कई स्थानों पर सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को बचकर निकलना पड़ता है। रात के समय पर्याप्त रोशनी न होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। बारिश में पानी भरने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा भी नहीं लग पाता।
.................
बोले लोग....
लंबे समय से रसूलाबाद-सिकंदरा मार्ग की मरम्मत नहीं होने के कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है और आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। - अजय प्रताप सिंह, लगरथा
....................
सिकंदरा मार्ग से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का भी आवागमन होता है। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। - शिवकांत त्रिपाठी, झींझक

....................
बयान.....
जिले से ओडीआर, स्टेट हाईवे और ग्रामीण सड़कों को मिलाकर करीब 100 सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन भेजा जा चुका है। सड़कों की मरम्मत के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है। मुगल रोड पर फिलहाल गिट्टी भरवाई गई है। बारिश बंद होने और बजट मिलते ही सड़कों पर डामरीकरण कराया जाएगा। - सुनील कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड,लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed