यूपी: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, गणेश प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहे थे सभी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह घटना संडीला बेनीगंज मार्ग पर ग्राम जमू के पास की है। संडीला के इमलियाबाग निवासी चौहान (22) पुत्र राम आसरे, उमेश (25) पुत्र राजू, करन (24) पुत्र सुरीन प्रतिमा विसर्जन के लिए बाइक से नैमिषारण्य गए थे। देर रात वहां से वापस आते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
घटना में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा। यहां हालत गंभीर होने पर तीनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।