फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Road accident in Hardoi up, one died and one people injured

हरदोई में सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में सास की मौत, दामाद घायल

Wed, 23 Mar 2022 06:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Mar 2022 06:11 PM IST
सार

यूपी के हरदोई में दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Road accident in Hardoi up, one died and one people injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र में बावन मार्ग पर समुदा गांव के पास मंगलवार देर शाम आगे जा रही बाइक में पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक में पीछे बैठी सास की सड़क पर गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि उसका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने गांव के एक युवक पर रंजिश के चलते टक्कर मारने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम के हरीपुरवा निवासी चंदा उर्फ चमेली (50) के पति धनीराम बीते दिनों हुई मारपीट में घायल हो गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार शाम चंदा पति की दवा लेने दामाद रामबरन के साथ बाइक से शहर आ रही थी। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र में बावन मार्ग पर समुदा गांव के पास पीछे से आई दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक में पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे उसके सिर पर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका दामाद रामबरन गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। जबकि दूसरी बाइक सवार मामूली रूप से घायल होने पर मौके से फरार हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका के शव को कब्जे लेकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गांव के एक युवक पर रंजिश में बाइक से टक्कर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed