{"_id":"64b03b118a0d13627f0be775","slug":"road-accident-in-hardoi-two-bike-riders-died-in-bus-collision-one-injured-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक युवक घायल
Thu, 13 Jul 2023 11:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
हरदोई जिले में कछौना के होटल से घर जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को हरदोई-लखनऊ मार्ग पर तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई,जबकि एक घायल हो गया। घटनास्थल से एक किमी दूर चालक बस छोड़कर भाग गया। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौआ निवासी अनीस सिंह का लखनऊ रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में होटल है।
विज्ञापन
गुरुवार को वह गांव निवासी दोस्त महेंद्र (55) और कछौना बाजार चौराहा निवासी गोधन (40) के साथ होटल गया था। शाम को तीनों बाइक से वापस आ रहे थे। इसी दौरान हरदोई- लखनऊ मार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र के सामने सवारियों भरी प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनीस उछलकर खंती में जा गिरा, जबकि महेंद्र और गोधन की बस की चपेट में आकर मौत हो गई। घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर चालक बस छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि अनीस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ।
विज्ञापन