{"_id":"5fbd0067abe4d3303f097830","slug":"road-accident-in-farrukhabad-a-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: बेटी के लिए वर देखकर लौट रहे पिता की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: बेटी के लिए वर देखकर लौट रहे पिता की दुर्घटना में मौत
Tue, 24 Nov 2020 06:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Nov 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फर्रुखाबाद जिले में बेटी के लिए वर देखकर बाइक से वापस जा रहे पिता की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। शाहजहांपुर जिले के थाना कांठ के गांव गुर्रा भमोरी निवासी देवकीनंदन (50) पुत्र दाताराम खेती करते थे।
वह अपनी बेटी के लिए वर देखने कमालगंज के गांव पिथूपुर मेहंदिया निवासी बहनोई जगतदेव के यहां आए थे। सोमवार दोपहर में वह बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में शाहजहांपुर के थाना अल्हागंज के गांव इमलिया के पास उनकी बाइक में सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बहनोई जगतदेव सिंह ने बताया कि उनके बेटे मनोज, सरोज, शिवम व बेटी रूबी और रुचि हैं। मृतक की पत्नी सोमवती रो-रो कर बेहाल हो गईं।