{"_id":"679771cb8bc67d330c02b76a","slug":"road-accident-in-banda-bike-collides-with-bull-mother-in-law-dies-son-in-law-injured-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में सड़क हादसा: बाइक सांड़ से टकराई, सास की मौत, दामाद घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में सड़क हादसा: बाइक सांड़ से टकराई, सास की मौत, दामाद घायल
Mon, 27 Jan 2025 05:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Jan 2025 05:22 PM IST
सार
Banda News: सांड़ की टक्कर से बाइक सवार सास की मौत हो गई। जबकि दामाद घायल हो गया। हादसा बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी रोड पर हुआ।
विज्ञापन
मृतका सुमन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार सास-दामाद के सामने अचानक सांड़ आ जाने से बाइक टकराकर खंती में गिर गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठी सास की सड़क में गिरकर मौत हो गई। दामाद मामूली घायल हो गए। बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी सुमन (45) अपने दामाद लवकुश मिश्रा (22) के साथ बाइक से अछरौड़ गांव से 25 जनवरी को पल्हरी गांव जा रही थीं।
विज्ञापन
शाम सात बजे करीब मुरवल गांव के आगे पल्हरी रोड पर अचानक सामने से सांड़ आ गया। जिससे बाइक चालक लवकुश मिश्रा का संतुलन बिगड़ गया और वह सांड़ से टकराकर खंती में जा गिरा। हादसे में बाइक में पीछे बैठीं सास सुमन सिर के बल सड़क पर गिर गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दामाद लवकुश मिश्रा ने बताया कि सुमन की बहन रानी के पुत्र गोविंद की शादी 19 जनवरी को थी।
विज्ञापन
शादी में शिरकत करने पूरा परिवार गया हुआ था। 25 जनवरी को वह अपनी सास सुमन को लेकर वापस गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। बताया कि सुमन के पति स्व. रघुवंशमणि त्रिपाठी की सात साल पहले लीवर की बीमारी से मौत हो गई थी। सुमन बटाई में खेत लेकर खेती किसानी करतीं थीं। दो पुत्र व एक पुत्री है। मौके पर समाजसेवी पीसी पटेल भी पहुंचे थे। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि सांड़ से बाइक टकरा गई थी। हादसे में महिला की मौत हुई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन