{"_id":"6ab2c5dbcfea512fd3011bfb","slug":"attempted-robbery-after-finding-elderly-woman-alone-assaulted-her-when-she-resisted-banda-news-c-212-1-mah1012-152483-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वृद्धा को अकेला देख किया था लूट का प्रयास, विरोध पर की थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वृद्धा को अकेला देख किया था लूट का प्रयास, विरोध पर की थी मारपीट
Tue, 22 Sep 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बांदा। थाना अतर्रा के खम्हौरा गांव में 18 सितंबर को खेत में 70 साल की वृद्धा किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया।
पुलिस ने घटना में बल्लान गांव के रहने वाले ददुआ को गिरफ्तार किया है और उसके पास मृतका से लूटी गई कील बरामद की गई है। पुलिस ने जब ददुआ को हिरासत में लिया तो उसने बताया कि घटना के दिन गांव में था और खेत की ओर से निकल रहा था।
उसने देखा कि 70 वर्षीय किशोरी खेत में अकेले काम कर रही है। ऐसे में उसकी नीयत डोल गई और उसने सोने की कील छीनने की योजना बना डाली। खेत में जाकर उसने पहले किशोरी से रास्ता पूछने से बात शुरू की और फिर कील छीनने का प्रयास किया तो उसने विरोध कर दिया।
यह देख आरोपी ने उसकी लात व घूंसे से पिटाई कर दी और उसे जमीन पर गिरा दिया। पिटाई से लगी चोट से वह बेहोश हो गई। आरोपी कील निकालकर वहां से भाग गया। परिजन जब किशोरी को अस्पताल ले गए तो उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने ददुआ के पास से लूटी गई कील बरामद की और उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारागार भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अतर्रा राकेश तिवारी ने बताया कि ददुआ गैर प्रांत रहकर मेहनत मजदूरी करता है और इस समय अपने गांव बल्लान आया हुआ था और वहां से रिश्तेदारी में खम्हौरा पहुंचा था।
उसके खिलाफ एक-दो छोटे मामले दर्ज हैं। यह उसका पहली बड़ी घटना है। जांच के दौरान यह पाया गया कि रास्ते से जाते हुए अचानक उसने घटना की योजना बनाई और यह घटना की।
घटना के बाद भागा नहीं, गांव में रुका रहा ददुआ
खेत में वृद्धा के साथ मारपीट कर उसकी सोने की कील लूटने के बाद ददुआ गांव से भागा नहीं। वह गांव में ही रुका रहा। दरअसल ददुआ रहने वाला बल्लान गांव का है और उसकी मां की एक मौसी खम्हौरा में रहती है।
घटना से पहले ही ददुआ रिश्तेदारी में आया हुआ था और घटना के बाद यहीं रुका रहा। उसने बताया कि अगर वह घटना के तुरंत बाद भाग जाता तो शायद लोगों को यह अजीब लगता और उस पर शक जा सकता था। इसलिए वह गांव में ही रुका रहा। बल्लान व खम्हौरा गांव के बीच की दूरी करीब आठ से दस किलोमीटर होगी।