फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ayurvedic students hold candlelight march in protest against lathi-charge.

Banda News: लाठीचार्ज के विरोध में आयुर्वेदिक छात्रों का कैंडल मार्च

Tue, 22 Sep 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 22 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic students hold candlelight march in protest against lathi-charge.
फोटो -26-अतर्रा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में कैंडल मार्च निकालते छात्र-छात्राएं। संवाद
अतर्रा। लखनऊ के हजरतगंज स्थित पार्क में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे आयुष इंटर्न पर पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में अतर्रा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने मंगलवार शाम कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर लाठीचार्ज का विरोध जताया। विद्यार्थियों ने बताया कि आयुष इंटर्न लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में 7,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता है।
विज्ञापन

इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की जा रही है। इसी मांग को लेकर सोमवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित पार्क में आयुष इंटर्न छात्र-छात्राएं प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विरोध में अतर्रा कॉलेज के विद्यार्थियों ने कैंडल मार्च निकालकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन में रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र, दीपक, संदीप, नंदनी पांडेय, स्नेहा, सुषमा और प्रियंका समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed