फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident in Auraiya died two people and One injured

यूपी: सवारियों से भरी अॉटो में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत 1 घायल

Wed, 17 Oct 2018 02:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 17 Oct 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Auraiya died two people and One injured
अौरैया सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त अॉटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रेलवे पुल के समीप खड़े सवारियों से भरी अॉटो में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन

 

Road accident in Auraiya died two people and One injured
अौरैया सड़क हादसे में घायल अॉटो चालक - फोटो : अमर उजाला
यह घटना औरैया जिले में रेलवे पुल के पास की है। यहां सड़क किनारे सवारियों से भरी अॉटो खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने अॉटो में टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में अॉटो बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में अॉटो में बैठे सर्वेश पुत्र सोनेलाल, गिरेंद्र बाबू पुत्र रघुनाथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अॉटो चालक सरोवर सिंह निवासी औरैया गंभीर रूप से घायल है। 

अॉटो चालक ने बताया कि सभी लोग औरैया से गुड़गांव जा रहे थे। पुल के पास अॉटो को कुछ देर के लिए रोका था तभी एक ट्रक ने अॉटो में टक्कर मार दी। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed