फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired Navy officer cheated of Rs 19.50 lakh in the name of share trading

Kanpur: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर नेवी के रिटायर्ड अफसर से 19.50 लाख की ठगी, केस दर्ज

Sat, 24 Feb 2024 10:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Feb 2024 10:30 PM IST
सार

कानपुर में नेवी के रिटायर्ड अफसर से 19.50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Retired Navy officer cheated of Rs 19.50 lakh in the name of share trading
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर रिटायर्ड नेवी अफसर से साइबर ठगों ने 19.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने जब बताए गए एप में निवेश की गई रकम को मुनाफे के साथ निकालने का प्रयास किया तो उसे ठगी का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बर्रा दामोदरनगर निवासी मोहन लाल वर्मा नेवी से रिटायर्ड अधिकारी हैं। वर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले उनके व्हाट्सएप पर ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने का मैसेज आया। ठगों ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए उन्हें निवेश संबंधी टिप्स देने शुरू कर दिए। कुछ दिन मुनाफा होने के बाद साइबर ठगों ने उन्हें निवेश के लिए एक एप डाउनलोड करने को कहा। इसके बाद उसमें लॉगइन कराकर निवेश कराना शुरू किया।
विज्ञापन


चूंकि एप में निवेश की गई रकम के साथ मुनाफे की बढ़ी रकम दिख रही थी। इसलिए वह निवेश करते चले गए। हालांकि जब उन्होंने निवेश की गई रकम निकालने के लिए शेयर बेचने का प्रयास किया तो वे नहीं बिके। उन्होंने ट्रेडिंग कराने वालों से फोन के जरिये संपर्क किया तो पहले तो उन्होंने तकनीकी दिक्कत बताते हुए कुछ दिन इंतजार करने को कहा। इसके बाद ठगों से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने पहले 1930 और फिर साइबर सेल में शिकायत की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर रुपये वापस दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed