{"_id":"65664772eb9ca3f2b50280a7","slug":"report-of-robbery-on-four-on-court-orders-kanpur-news-c-220-1-akb1002-5814-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कोर्ट के आदेश पर चार पर लूट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कोर्ट के आदेश पर चार पर लूट की रिपोर्ट
Wed, 29 Nov 2023 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
रूरा। सरवा गांव के एक युवक ने तीन माह पूर्व हुई घटना में कोर्ट के आदेश पर बाइक सवार चार अज्ञात लोगों पर लूट का केस दर्ज कराया है।
रूरा थाना क्षेत्र के सरवा निवासी रज्जाक अली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 19 अगस्त को वह न्यायालय में विचाराधीन मामले की पैरवी करने माती कचहरी गया था। शाम को तारीख लेकर बाइक से वापस घर लौट रहा था। नहर पार कर गुटैहा बंबी पर पहुंचा तभी दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप लगाया है कि बदमाशों ने जेब से 1870 रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर बनीपारा की तरफ फरार हो गए। एसएसआई देव नारायण द्विवेदी ने बताया कि स्पेशल जज डकैती कोर्ट के आदेश पर चार अज्ञात लोगों पर लूट का केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद