फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   report against three people including SP leader in gangrape case

उन्नावः 15 दिनों तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप, 48 घंटे बाद भी आरोपी सपा नेता पुलिस की पकड़ से दूर

Mon, 23 Apr 2018 08:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 23 Apr 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
report against three people including SP leader in gangrape case
डेमाे पिक
उन्नाव जिले के शुक्लागंज में कोतवाली अंतर्गत रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता ने एसपी के यहां गुहार लगाई थी जिसमें गंगाघाट पुलिस ने एक सपा नेता समेत तीन अन्य के खिलाफ  गैंगरेप की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के 48 घंटे बाद भी सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पीड़िता का मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज हो गया है जबकि मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया जारी है। 
विज्ञापन



बताते चलें गंगाघाट के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने शुक्लागंज में रहने वाले सपा नेता वीरेंद्र यादव, उसके सहेयागी प्रदीप कुमार व रवि कुमार के खिलाफ  बीते 20 अप्रैल को एसपी के यहां तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसे एसपी पुष्पाजंलि ने गंभीरता से लिया और तत्काल गंगाघाट कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा को रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों को अरेस्ट करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


तहरीर में पीड़िता ने करीब 15 दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप किए जाने की बात का उल्लेख किया है। लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी तीनों आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी ने बताया सपा नेता समेत अन्य दो आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है। लगातार दबिश दी जा रही है। पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान हो चुके है जबकि मेडिकल प्रक्रिया अभी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सपा के एक कद्दावर नेता का करीबी 
पार्टी सूत्रों की मानी जाएं तो आरोपी सपा नेता वीरेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर युवा नेता का करीबी है। जिसका उसे लाभ मिल रहा है और पुलिस हाथ डालने में हिचक रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed