{"_id":"5835b87b4f1c1be73413b9aa","slug":"ready-to-sacrifice-on-triple-divorce-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक के मुद्दे पर हो जाएंगे कुर्बान, शरियत से अलग हटकर नहीं होने देंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक के मुद्दे पर हो जाएंगे कुर्बान, शरियत से अलग हटकर नहीं होने देंगे काम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट हसनैन खां ने कहा कि तीन तलाक के मुद्दे पर वह शरियत से अलग हटकर काम नहीं कर सकते हैं। इसके लिए वह कुर्बानी तक देने को तैयार हैं। घाटमपुर कस्बे के मोहल्ला कटरा स्थित बगिया मैदान में बसपा के मुस्लिम भाईचारा सम्मेलन के दौरान उन्होंने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि संविधान में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि सबको अपने मजहब और तौर-तरीके अपनाने का अधिकार होगा, इसमें कोई भी सरकार हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। कहा कि तीन तलाक के मुद्दे पर बसपा सुप्रीमो मयावती द्वारा की गई प्रतिक्रिया को सभी मस्जिदों के बाहर चिपकाएं।
वहीं पूर्व एमएलसी और चीफ जोन कोआर्डिनेटर नौशाद अली ने कहा कि संगठन ही शक्ति है मुस्लिम भाई किसी के बहकावे में न आकर बसपा के साथ एकजुट रहें। घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र की घोषित प्रत्याशी और कार्यक्रम संयोजक सरोज कुरील ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए संघर्ष कर रहीं हैं और आगे भी करती रहेंगी।
विज्ञापन
इस मौके पर खलीफा पप्पू पठान, नदीम इलाही, इश्तियाक कुरैशी, शहबान कुरैशी, राजू सिद्दीकी, तनवीर, हसन मंसूरी, आरिफ, सुल्तान शेख, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामबाबू संखवार, शिवशंकर प्रजापति, मनीष तिवारी, उदयनरायण, बंजारी लाल पाल, विवेक गौतम, रामचंद्र संखवार, गुड्डू पठान, लालू राइन और मुश्ताक मंसूरी मौजूद रहे।