फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ramcharit Manas controversy, Shivpal  Singh yadav said Swami Prasad Maurya statement is personal and not of th

रामचरित मानस विवाद: शिवपाल बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य बहुत बड़बोले हैं, उनका बयान व्यक्तिगत है पार्टी का नहीं

Wed, 25 Jan 2023 09:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 Jan 2023 09:14 PM IST
सार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर शिवपाल सिंह यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है, पार्टी का नहीं है। हम राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं और इस पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
Ramcharit Manas controversy, Shivpal  Singh yadav said Swami Prasad Maurya statement is personal and not of th
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर छिड़ी बहस के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि स्वामी प्रसाद का बयान व्यक्तिगत है। यह पार्टी का बयान नहीं है। कहा कि हम लोग राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं और इस पर चल भी रहे हैं।

विज्ञापन

शहर के चौगुर्जी स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने सवाल किया कि क्या भारतीय जनता पार्टी भगवान राम के बताए रास्ते पर चल रही है? भगवान कभी झूठ नहीं बोलते थे, लेकिन यह लोग राम को ही बेच रहे हैं।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सपा को हराने संबंधी बयान पर शिवपाल ने कहा कि वह बहुत बड़बोले हैं। अभी मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में आए थे, लेकिन जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया। आगे भी हम उन्हें बताएंगे, कैसे चुनाव लड़ा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस तरह हमने मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा को सबक सिखाया है, उसी तरह से आगे के चुनावों में भी सबक सिखाएंगे। बता दें कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद बीजेपी लगातार समाजवादी पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर हमलावर है।

इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बड़े पैमाने पर लोग सपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा के खिलाफ माहौल बन गया है। आने वाले चुनाव में भाजपा को हराकर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। वैसे भी भाजपा विकास की राजनीति नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed