{"_id":"67643fcb1a834233590288bb","slug":"rakesh-tikait-said-the-government-does-not-see-the-pain-of-the-farmers-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: राकेश टिकैत बोले- सरकार को नहीं दिखाई देता किसानों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: राकेश टिकैत बोले- सरकार को नहीं दिखाई देता किसानों का दर्द
Thu, 19 Dec 2024 09:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Dec 2024 09:22 PM IST
सार
Kanpur News: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता का सरसौल में स्वागत हुआ। राकेश टिकैत ने डीएपी की किल्लत, महंगाई, बेरोजगारी का मामला उठाया।
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का सरसौल में किसानों और यूनियन के क्षेत्रीय नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। कानपुर से फतेहपुर जाते समय कस्बे में रुके राकेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधा। कहा, डीएपी खाद की किल्लत से जूझते किसानों का दर्द सरकार को दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन
उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी आदि समस्याओं के लिए भी सरकार को घेरा। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सभी सरकारी संस्थाओं का निजीकरण बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कर रही है। सरकार किसानों की जमीन हड़पना चाहती है। इन्हीं समस्याओं को लेकर वह देश के कोने-कोने में जाकर किसानों और युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। इस अवसर पर राधेश्याम मौर्य, रवि प्रताप सिंह, बउवा सिंह चौहान, राशिद हुसैन, अजीत सिंह, कल्याण सिंह, मुंशीलाल, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन