फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rajdhani Express break shoe jam in Auraiya

औरैया: राजधानी एक्सप्रेस के ब्रेक शू जाम होने से हड़कंप, 15 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Sat, 05 Dec 2020 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Dec 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rajdhani Express break shoe jam in Auraiya
सांकेतिक तस्वीर
औरैया जिले के अछल्दा में शनिवार की शाम अछल्दा स्टेशन से होकर गुजर रही राजधानी एक्सप्रेस के ब्रेक शू जाम होने की वजह से ट्रेन के चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकना पड़ा। इसके बाद ट्रेन को धीमी गति से अछल्दा रेलवे स्टेशन पर लाया गया।
विज्ञापन


ट्रेन के ब्रेक शू जाम होने की सूचना पर रेलवे कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और उसको ठीक किया गया। इसके बाद पूरी जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन अछल्दा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन


दिल्ली हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर उस समय हडकंप मच गया। जब राजधानी एक्सप्रेस के ब्रेक शू जाम होने की जानकारी मिली। देर शाम 8 बजे करीब नई दिल्ली से सियालदाह जा रही 2314 राजधानी एक्सप्रेस के ब्रेक शू जाम हो गए। पहियों से चिंगारी निकलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया और अछल्दा स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन को धीमी गति से अछल्दा रेलवे स्टेशन पर लाया गया। ट्रेन के अछल्दा स्टेशन पहुंचते ही रेलवे कर्मचारी मरम्मत करने में जुट गए। इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस को 8 बजकर 20 मिनट पर रवाना किया गया। वहीं इस दौरान पीछे आउटर पर अन्य ट्रेनें खड़ी रहीं।  

क्रासिंग बंद रहने से एक घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन के चलते क्रासिंग शाम लगभग सात बजे बंद कर दिया गया था। इसी दौरान कई ट्रेनें उधर से गुजरीं। इस कारण से गेट नहीं खोला जा सका। जब गेट खोलने का समय हुआ तभी राजधानी एक्सप्रेस के ब्रेक शू में खराबी आने की जानकारी मिली।


तो फिर गेट नहीं खोला जा सका। इस कारण से लोग एक घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आठ बजकर 20 मिनट पर जब राजधानी एक्सप्रेस रवाना हुई। इसके बाद गेट खोला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed