{"_id":"65e2e8a42f882e245b0f1bfd","slug":"rain-wreaks-havoc-in-fatehpur-kiln-wall-collapsed-accident-caused-by-lightning-couple-dead-and-two-laborers-2024-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में बारिश का कहर: भट्ठे की ढही दीवार... आकाशीय बिजली गिरने से हुआ हादसा, दंपती की मौत और दो मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में बारिश का कहर: भट्ठे की ढही दीवार... आकाशीय बिजली गिरने से हुआ हादसा, दंपती की मौत और दो मजदूर घायल
Sat, 02 Mar 2024 02:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 02 Mar 2024 02:22 PM IST
सार
Fatehpur News: गाजीपुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से भट्ठे की दीवार ढह गई। इसके मलबे में दबकर दंपती की मौत हो गइ्र, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक काजीपुर गांव में भट्ठे का निकला कोयला बीनते समय भट्ठे की दीवार ढह गई। हादसे में दंपती की मौत ही गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकअल्लीपुर निवासी मुन्नी लाल (60) और उनकी पत्नी राजरानी (58) व जगरानी, मालती भट्ठे में मजदूरी का काम करते थे। वह शनिवार की सुबह भट्ठे में कोयला बीन रहे थे। अचानक भट्ठे की दीवार भरभरा कर ढह गई। चारों लोग दब गए। मलबा हटाकर चारों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
भट्ठे का मुनीम चारों को अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने मुन्नीलाल और उसकी पत्नी राजरानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताते है कि रात को बारिश के दौरान भट्ठे में आकाशीय बिजली गिरी थी। इससे भट्ठे की दीवारों में दरार आ गई थी। इसी कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।