फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR registered against seven individuals in 1.16 crore fraud case.

Fatehpur News: 1.16 करोड़ की धोखाधड़ी में सात पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 08 Sep 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against seven individuals in 1.16 crore fraud case.
फतेहपुर। बायो गैस प्लांट लगाने का झांसा देकर युवक के साथ 1.16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास काॅलोनी निवासी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि सतत योजना के तहत बिंदकी तहसील के दमापुर गांव में बायो गैस प्लांट लगाया जाना था। ग्रेटर नोएडा की नेक्सजेन एनरजिया कंपनी से एक जुलाई 2025 को 8.92 करोड़ में प्लांट लगाने की बातचीत हुई थी। कंपनी ने एक वर्ष में प्लांट तैयार कर हैंडओवर करने की बात कही थी।
विज्ञापन

काम शुरू कराने के लिए फर्म ने जनवरी 2026 में 86 लाख एडवांस दिए। मशीनरी पहुंचाने की बात कहकर कंपनी के मैनेजर के कहने पर 30 लाख रुपये और दे दिए गए। कंपनी ने 86 लाख रुपये लेने के बाद मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया और मशीनरी भी नहीं भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के डायरेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि इतनी रकम में प्लांट शुरू नहीं हो पाएगा। प्लांट चालू करने के लिए पांच करोड़ और मांगे गए। रुपये लौटाने को कहने पर टालमटोल करने लगे।
जानकारी करने पर पता चला कि कंपनी और उसके प्रमोटरों के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। राजकोट, भंडारा, सूरत, मेरठ और विजयगढ़ में बायो गैस प्लांट का झांसा देकर ठगी करने के आरोप हैं। गिरोह बनाकर लोगों को झांसा देकर धोखाधड़ी करने की बात भी सामने आई है।

कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि चेयरमैन पीयूष द्विवेदी, आयुष द्विवेदी, अंकुर दुबे, मतीश कुमार सिंह, संजय गुप्ता, आनंद द्विवेदी और सत्येन्द्र चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed