फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   When a snake bit a farmer, his family rushed him to the hospital inside a sack.

Fatehpur News: किसान को सांप ने डसा तो बोरी में बंद कर अस्पताल पहुंचा परिवार

Tue, 08 Sep 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
When a snake bit a farmer, his family rushed him to the hospital inside a sack.
फोटो-47-बोरी में सांप लेकर पहुंचे ग्रामीण। संवाद
खागा। कोतवाली क्षेत्र के टेसाही खुर्द गांव में सोमवार शाम कमरे में सामान निकालने गए किसान को बक्से के नीचे छिपे सांप ने पैर में डस लिया। सांप की पहचान कराने के लिए परिजन उसे बोरी में बंद कर पीड़ित के साथ अस्पताल पहुंच गए। बोरी में सांप को देखकर अस्पताल में मौजूद लोग घबराकर दूर हट गए।
विज्ञापन

टेसाही खुर्द निवासी पप्पू पाल किसान हैं। वह सोमवार शाम कमरे में सामान निकालने गए थे। इसी दौरान बक्से के नीचे छिपे सांप ने उनके पैर में डस लिया। किसान की चीख सुनकर परिजन और पड़ोसी सुनील यादव, सतेंद्र व कमलेश कुमार मौके पर पहुंच गए। टॉर्च की रोशनी में सांप दिखाई देने पर लोगों ने उसे पकड़कर बोरी में बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन सांप को साथ लेकर सीएचसी पहुंचे ताकि चिकित्सक उसकी पहचान कर सकें और उसी के अनुसार उपचार किया जा सके। अस्पताल में बोरी के अंदर सांप को देखकर लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। डॉ. सुभाषधर द्विवेदी ने किसान को भर्ती कर उपचार शुरू किया। बाद में सांप को जंगल में छुड़वा दिया गया है।

फोटो-47-बोरी में सांप लेकर पहुंचे ग्रामीण। संवाद

फोटो-47-बोरी में सांप लेकर पहुंचे ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed