फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   33 kV supply box bursts due to overload; power out since 6 o'clock.

Fatehpur News: ओवरलोड से 33 केवी सप्लाई का बॉक्स फटा, छह बजे से गुल रही बिजली

Tue, 08 Sep 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
33 kV supply box bursts due to overload; power out since 6 o'clock.
फतेहपुर। जिले की बिजली आपूर्ति सोमवार शाम अचानक ठप हो गई। 33 केवी की मेन सप्लाई का बॉक्स ओवरलोड के चलते फट गया। इसके बाद शाम करीब छह बजे से बिजली गुल हो गई। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे शहर समेत कई इलाकों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

बताया गया कि शाम के समय बिजली का लोड बढ़ने के कारण 33 केवी की मेन सप्लाई में ओवरलोड की स्थिति बनी। इसी दौरान सप्लाई का बॉक्स फटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। फॉल्ट की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुट गई।
विज्ञापन

देर रात तक कर्मचारी खराबी दूर करने में लगे रहे। कई घंटे बिजली न आने से घरों में इन्वर्टर और मोबाइल तक जवाब देने लगे। दुकानदारों और कारोबारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस और गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि 33 केवी की मेन सप्लाई में फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत का काम कराया जा रहा है। फॉल्ट ठीक होने के बाद जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।


सात घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
फतेहपुर। विद्युत उपकेंद्र जहानाबाद में पुरानी वीसीबी बदलने का कार्य मंगलवार को किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अवर अभियंता मोहम्मद इंतियाज ने बताया कि वीसीबी बदलने का काम पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed