{"_id":"5f04d7d88ebc3e42d4747c5a","slug":"rain-akbarpur-news-knp5699181109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन बारिश से कई जगह जलभराव, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे दिन बारिश से कई जगह जलभराव, लोग परेशान
अकबरपुर अंडरपास के सर्विस लेन पर भरा पानी।
- फोटो : AKBARPUR
Link Copied
कानपुर देहात। लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बरसात से जिले में कई जगहों पर जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। बरसात से धान की फसल को राहत है। इससे किसानों में खुशी है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह से ही तेज बारिश होने लगी। अकबरपुर, झींझक, रूरा, रनियां में तेज बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। लगातार बारिश से धान की फसल करने वाले किसानों को फायदा हुआ है। जिला अस्पताल, अकबरपुर अंडरपास के सर्विस लेन सहित कई प्रमुख जगहों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल में दो दिन से जलभराव से मरीजों व तीमारदारों को गंदे पानी से होकर जाना पड़ रहा है। जल निकासी के प्रबंध न होने से परिसर में चारों तरफ जलभराव है। बारिश से जिले की कई प्रमुख सड़कें झींझक-रूरा रोड, मिंडाकुंआ-रूरा रोड जलमग्न हो गई हैं। वहां से निकलने के दौरान राहगीर गिरकर घायल हो जाते हैं। लगातार बारिश होने से किसानों ने धान की रोपाई का काम तेजी से शुरू कर दिया है। मंगलवार देर शाम तक कई जगहों पर बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।