फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rail fracture in etawah

इटावा: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के अप लाइन पर ट्रैक चटका, आउटर पर रोकी गईं आधा दर्जन गाड़ियां

Wed, 17 Oct 2018 12:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 17 Oct 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
rail fracture in etawah
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अप लाइन पर ट्रैक चटका - फोटो : अमर उजाला
इटावा दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सुबह करीब 6:20 बजे अप लाइन पर ट्रैक चटक जाने से यातायात ठप हो गया। ट्रैक चटकने की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद दिल्ली हावड़ा रूट पूरी तरह से बाधित हो गया। भुवनेश्वर-दिल्ली राजधानी, राजेंद्र नगर राजधानी, मरूधर एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनें आउटर पर ही रोक दी गयी। करीब 40 मिनट बाद ट्रैक को दुरुस्त कर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। 
विज्ञापन

rail fracture in etawah
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अप लाइन पर ट्रैक चटका - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार पटरी पर 20 एमएम की दरार आ गयी थी। रेलवे के अधिकारियों के निर्देश पर तकनीकि टीम मौके पर पहुंची और चटकी हुई पटरी को करीब 40 मिनट में दुरस्त कर दिया। इसके बाद ही अप लाइन के ट्रैक को चालू किया गया। ट्रैक पूरी तरह दुरुस्त होने के बाद राजधानी एक्सप्रेस को 10 किमी प्रति घंटा की स्पीड से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed