{"_id":"60c38c0f0b6bf9f7a2d6fe6708f7c2d5","slug":"pt-vinod-dewadi-song-will-be-sunged-in-vidhya-mandirs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या मंदिरों में गूंजेगा पंडित द्विवेदी का लिखा गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या मंदिरों में गूंजेगा पंडित द्विवेदी का लिखा गीत
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sat, 30 Jan 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर दीनदयाल नगर के संगीत शिक्षक पंडित
विज्ञापन
विनोद द्विवेदी का लिखा गीत देश के सभी विद्या मंदिरों में गाए जाने के
लिए चुना गया है। यह गीत वर्ष 2016 में देश के सभी विद्या मंदिरों में
गूंजेगा।
पंडित द्विवेदी ने बताया कि विद्या भारती हर साल अखिल भारतीय स्तर पर देशभक्ति गीतों का चयन करती है। चुना गया गीत वर्ष भर विद्या मंदिरों में छात्र-छात्राओं द्वारा गाया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 के लिए विद्या भारती ने उनके गीत ‘सुंदर स्वर्ग समान देश यह भारत वर्ष हमारा’ का चयन किया है।
गीत का चयन दिसंबर 2015 में राजकमल विद्या मंदिर धनबाद में हुए अखिल भारतीय संगीत बैठक में किया गया था। इसमें 30 प्रांतों के संगीत प्रमुख व संगीत विद्वानों ने हिस्सा लिया था। राष्ट्रीय संगीत मंडल ने 30 में से पांच गीतों का चयन किया था। अब फाइनल में पांच गीतों में से उनके गीत का चयन किया गया।