{"_id":"69daaec245ae507ceb0a67ba","slug":"provide-accurate-information-in-the-census-without-fear-and-apprehension-everything-will-remain-confidential-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1486208-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जनगणना में बिना डर और आशंका के दें सही जानकारी, सब रहेगा गोपनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जनगणना में बिना डर और आशंका के दें सही जानकारी, सब रहेगा गोपनीय
विज्ञापन
कानपुर। जनगणना 2027 की तैयारियां जिला प्रशासन ने तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि वह बिना किसी डर या आशंका के सही और पूर्ण जानकारी दें। जनगणना में दी गई व्यक्तिगत सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रहती हैं। यह जानकारी न आरटीआई में आएगी और न ही अदालत में साक्ष्य बनेंगी। कानून इसकी सख्त गारंटी देता है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 15 के अनुसार किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी को न तो साझा किया जा सकता है और न ही न्यायिक प्रक्रिया में उपयोग किया जा सकता है। डीएम ने बताया कि जनगणना अधिनियम की धारा 8 के तहत हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह सही जानकारी दे। वहीं धारा 15 नागरिकों की जानकारी को पूर्ण गोपनीयता प्रदान करती है। जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। सात मई से 21 मई तक: स्व-गणना (ऑनलाइन माध्यम से) होगी। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। नागरिक (https://se.census.gov.in) पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और अन्य आंकड़े एकत्र करेंगे।
कानपुर में 10 हजार से ज्यादा कार्मिक तैनात
जनपद में जनगणना कार्य के लिए कुल 10,467 कार्मिक लगाए गए हैं, जिनमें 8,991 प्रगणक, 1,476 सुपरवाइजर शामिल हैं। जिसमें सदर तहसील में 868 प्रगणक और 140 सुपरवाइजर हैं। घाटमपुर में 837 प्रगणक और 140 सुपरवाइजर, नरवल में 585 प्रगणक, 98 सुपरवाइजर, बिल्हौर में 1010 प्रगणक और 150 सुपरवाइजर हैं।