फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Property dealer died in suspicious circumstances in hardoi

यूपी: संदिग्ध हालात में गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, मौके पर तमंचा और टूटा मोबाइल मिला

Thu, 13 Feb 2020 12:19 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Feb 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
Property dealer died in suspicious circumstances in hardoi
अभिलाष की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नईबस्ती में बुधवार रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर सोफे पर औधे मुंह पड़ा मिला। मृतक की पत्नी पूरी घटना पर चुप्पी साधे है। मौके पर एक तमंचा और टूटा हुआ मोबाइल फोन भी मिला है। 
विज्ञापन


मोहल्ला नईबस्ती निवासी अभिलाष अस्थाना (35) पुत्र स्व. राम बहादुर अस्थाना प्रॉपर्टी डीलर था। बुधवार रात आठ बजे उसका शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी और पास ही तमंचा पड़ा था।
विज्ञापन

सामने मेज पर पराठा और कांच के दो गिलास रखे थे। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी सौम्या और तीन साल की पुत्री है। सौम्या बरखेरा में स्थित प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाती हैं। घटना को लेकर वह चुप्पी साधे है।

खास बात ये है कि परिजनों की ओर से पुलिस को घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। मोहल्ले में ही युवक की मौत की चर्चा हुई और फिर जानकारी मीडिया के जरिये पुलिस को मिली। चौकी प्रभारी रेलवेगंज देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर टूटा मोबाइल फोन मिला है। ये अभिलाष का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed