फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   priyanka gandhi send help on one phone call to Divyang from unnao

दिव्यांग ने लगाई मदद की गुहार तो एक कॉल पर प्रियंका गांधी ने किया कुछ ऐसा कि आप भी करेंगे सलाम

Wed, 28 Aug 2019 12:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 28 Aug 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi send help on one phone call to Divyang from unnao
प्रियंका गांधी - फोटो : Social Media
उन्नाव में बीमारी के इलाज में सब कुछ गवां चुका असोहा का बैगांव निवासी सोनू शुक्ला जब गरीबी से परेशान हो गया तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से उनके पीआरओ के माध्यम से मदद की गुहार लगाई। जानकारी होने पर प्रियंका गांधी ने उन्नाव के एक पार्टी कार्यकर्ता के माध्यम से एक माह का राशन उसके घर भिजवाया।
विज्ञापन


असोहा क्षेत्र के गांव बैगांव निवासी सोनू शुक्ला के पिता शिवाकांत की मौत हो चुकी है। परिवार में पत्नी सुनीता व तीन बच्चे अर्चित (9)आर्यन (6) तथा निष्छल (3) हैं। सोनू भूमिहीन है। उसे गंभीर बीमारी है। पूर्व में इसी बीमारी के कारण उसका एक दाहिना पैर काटना पड़ा था। सोनू के अनुसार डॉक्टरों ने अब बायां पैर भी काटने की बात कही है।
विज्ञापन


 

एक बीमारी में सब कुछ गवां चुका बैगांव का दिव्यांग सोनू दाने-दाने को हुआ मोहताज

priyanka gandhi send help on one phone call to Divyang from unnao
दिव्यांग अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक किल्लत होने से वह दवा की व्यवस्था नहीं कर पा रहा। आमदनी का कोई जरिया न होने से वह परिवार में मां, पत्नी व तीन बच्चों का भरणपोषण करने में मुश्किलें आने लगीं। सोनू ने बताया कि कई साल पहले उसकी महाराष्ट्र शिरडी में साईं मंदिर के पास दुकानें थी। बीमारी में वह भी बिक गईं। उस समय महाराष्ट्र के कुछ कांग्रेसियों से मित्रता हुई थी।

उन्होंने ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पीआरओ राजकुमार का फोन नंबर दिया था। इधर, जब स्थितियां बिगड़ी तो एक दिन पीआरओ को फोन करके पूरी बात बताई। पीआरओ ने प्रियंका गांधी को जानकारी दी तो उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू को उनकी सहायता कराने को कहा।

 

परिवार का पेट पालना मुश्किल हुआ तो प्रियंका के पीआरओ को फोन पर बताई दास्तां

priyanka gandhi send help on one phone call to Divyang from unnao
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को उन्नाव के सरोसी निवासी मोहित पांडेय एक माह का राशन सरसों का तेल, आटा, दाल, चावल, चीनी, चाय, आलू, प्याज और सब्जी मसाला पैकेट लेकर सोनू के घर पहुंचे। बताया कि प्रियंका गांधी ने भिजवाया है। दवाएं मंगवाई गई हैं। आते ही उन्हें दे दी जाएगी। कांग्रेस के नेता दिलप्रीत सिंह ने बताया कि पार्टी के विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर राशन भिजवाया गया है। 

शौचालय के लिए लड़ी लंबी लड़ाई
सोनू ने एक शौचालय के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। 12 हजार पाने के लिए इससे ज्यादा खर्च हो गए थे, लेकिन इसके बाद भी उसने लड़ाई जारी रखी। अमर उजाला ने उसकी लड़ाई खबरोें के माध्यम से लड़ी। जिस पर जिला प्रशासन ने छह माह बाद उसे शौचालय का पैसा दिया था। 

इच्छामृत्यु की गुहार लगा चुका है सोनू
दिव्यांग हो चुका सोनू बेरोजगार है। उसके पास न नौकरी है और न ही कोई रोजगार। घर में कोई कमाने वाला नहीं है। अब उसके पास बेचने के लिए कुछ नहीं बचा है। इन्हीं दिक्कतों के कारण सोनू ने अक्तूबर 2017 में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर इच्छामृत्यु मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed