फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   prisoners' Death in suspicious circumstances in Jail

जिला जेल में बंद हत्यारोपी की संदिग्ध हालात में मौत, भांजे से मिलने के बाद बिगड़ी हालत

Sun, 28 Oct 2018 10:45 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 28 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
prisoners' Death in suspicious circumstances in Jail
डेमो पिक
यूपी के हरदोई जिले में  संडीला थाना क्षेत्र अंतर्गत 29 जून को शटरिंग कारोबारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी की जिला कारागार में रविवार देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।  
विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम ककेड़ी निवासी राधेश्याम की हत्या कर दी गई थी। 29 जून की सुबह उसका शव ककेड़ी-दतेला मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी छोटी बिटिया की तहरीर पर गुड्डू पुत्र विष्णु निवासी ग्राम दतेला के अलावा बबलू पुत्र श्रीराम, अवधेश पुत्र विष्णु, सत्यपाल पुत्र हुलासी निवासीगण ग्राम दतेला, वीरपाल पुत्र छुटकौनू, छुन्नू पुत्र कुशाली निवासीगण ग्राम ककेड़ी थाना सांडी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


12 जुलाई को पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इन्हीं में से एक हत्यारोपी सत्यपाल पुत्र हुलासी निवासी ग्राम दतेला की रविवार को जेल में हालत बिगड़ गई। जेल चिकित्सालय में दिखवाने पर कोई राहत नहीं मिली तो उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में डॉ. मनोज देशमणि ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। जेलर मृत्युंजय पांडे ने बताया कि रविवार को ही सत्यपाल का भांजा मिलाई के लिए आया था। मिलाई के कुछ देर बाद ही सत्यापाल की हालत बिगड़ गई थी। जेलर ने बताया कि सत्यपाल पहले से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed