{"_id":"5c77e7acbdec22739402be06","slug":"prime-minister-narendra-modi-addressing-live-at-bjp-communication-program","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने दिए जीत के मंत्र, साथ ही कहा- महागठबंधन न कहिए यह महामिलावट है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने दिए जीत के मंत्र, साथ ही कहा- महागठबंधन न कहिए यह महामिलावट है
Thu, 28 Feb 2019 07:22 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 28 Feb 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने जीत के मंत्र दिए
- फोटो : अमर उजाला
मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत महासंवाद कार्यक्रम का गुरुवार को यूपी के हरदोई जिले में स्थानीय प्रेक्षागृह में सीधा प्रसारण किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने जीत के मंत्र दिए, जिनको सुनकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।
इस दौरान मुख्य अतिथि व भाजपा प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता और बाल एवं महिला विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भी शिरकत की। प्रधानमंत्री मोदी और कार्यकर्ताओं के बीच के प्रश्नोत्तर में महागठबंधन के असर को नकारते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसे महागठबंधन न कहिए, यह महामिलावट है जो अपने स्वार्थ की खातिर पानी और तेल की मिलावट की तरह है। जिस तरह मिलावटी भोजन करने से स्वास्थ्य ठीक नहीं हो सकता, इस महामिलावट से देश का स्वास्थ्य बिगड़ेगा और विभिन्न विचारधाराओं वाले मिलावटी लोग अपना स्वार्थ पूरा करेंगे।

इन्हीं योजनाओं के दम पर हम 2019 का चुनाव जीतेंगे
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने जीत के मंत्र दिए
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में भी मेरा बूथ सबसे मजबूत महासंवाद कार्यक्रम में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को सुना। इटावा क्लब समेत तहसीलों में इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। पीएम मोदी ने देश के विभिन्न स्थानों पर मौजूद कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह उन लाभार्थियों तक पहुंचें जिन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है।
इटावा क्लब में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक कार्यक्रम चला। इस मौके पर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री अर्चना पांडे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम चुनाव लड़ने जा रहे हैं और हमारे पास केंद्र और प्रदेश की सरकारों के द्वारा चलाई जा रही कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभार्थी हैं। केंद्र सरकार गरीबों के लिए बहुत ही महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं के दम पर हम 2019 का चुनाव जीतेंगे।