{"_id":"5c737adebdec2273923c2fd3","slug":"president-ram-nath-kovind-in-kanpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: राष्ट्रपति बोले, आज का समय टेक्नोलॉजी का, भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा बोलबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: राष्ट्रपति बोले, आज का समय टेक्नोलॉजी का, भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा बोलबाला
Mon, 25 Feb 2019 11:05 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डीएवी शताब्दी समारोह में पहुंचकर सबसे पहले पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत को नमन करता हूं। पूरा देश शहीदों के परिजनों के साथ है।
राष्ट्रपति बोले आज का समय टेक्नोलॉजी का है। आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा। भारत को इन्हीं क्षेत्रों में खुद को विकसित करने की आवश्यकता है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार सुबह कानपुर स्थित चकेरी हवाई अड्डे पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित पूरा प्रशासनिक अमला राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयार खड़ा था। राष्ट्रपति का हवाई जहाज पहुंचते ही सभी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
चकेरी एयरपोर्ट से पहले राष्ट्रपति को हेलीकॉप्टर के जरिए महाराजपुर के सलेमपुर स्थित बालाजी मंदिर पहुंचना था। कार्यक्रमों में हुए फेरबदल के चलते राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर की जगह सड़क मार्ग से होते हुए बालाजी मंदिर पहुंचे।
यहां उन्होंने सबसे पहले बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजन किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने भारत माता की मूर्ति का अनावरण किया। राष्ट्रपति यहां लगभग 25 मिनट तक रूके।
बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय विपश्यना साधना केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने धम्म कल्याण विपश्यना केंद्र के पुरुष निवास ब्लॉक का लोकार्पण किया।