{"_id":"583493854f1c1be73413b1e4","slug":"preparation-of-expressway-linking-with-transganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसगंगा को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसगंगा को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की तैयारी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) ने उन्नाव स्थित ट्रांसगंगा हाईटेक सिटी को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से जोड़ने की योजना बनाई है। इसके लिए गंजमुरादाबाद के पास एक्सप्रेस वे तक रोड बनाने की तैयारी है। एक्सप्रेस वे का निर्माण करने वाले उप्र औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) से इस संबंध में निगम एमडी वार्ता करेंगे।
एमडी ने इससे संबंधित प्रस्ताव निगम चेयरमैन को सौंप दिया है। जल्द ही मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन, यूपीडा सीईओ नवनीत सहगल और यूपीएसआइडीसी एमडी के साथ बैठककर इस प्रोजेक्ट की संभावनाएं तलाशेंगे।
ट्रांसगंगा में बसे उद्यमियों और निवासियों को आगरा, लखनऊ, दिल्ली तक कनेक्टिविटी देने के लिए इस योजना पर काम शुरू किया गया है। पूर्व में भी एक बार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणा पर पीडब्लूडी ने इसका संभावित एलाइनमेंट परियर से गंजमुरादाबाद, बांगरमऊ के पास एक्सप्रेस वे तक बनाया था। इसी एलाइनमेंट की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।