फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pregnant woman died in the hospital, she was admitted due to labor pain, relatives said  negligence of the sta

Hardoi: अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, प्रसव पीड़ा होने पर हुई थी भर्ती, परिजन बोले- स्टॉफ की लापरवाही

Thu, 03 Aug 2023 03:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 03 Aug 2023 03:17 PM IST
सार

Hardoi News: कार्यवाहक सीएमएस डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि महिला को परिजन पहले किसी निजी अस्पताल में ले गए थे। वहां से नाजुक हालत में लाया गया था। किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की गई है और नहीं परिजनों की ओर से कोई शिकायत पत्र मिला है।

विज्ञापन
Pregnant woman died in the hospital, she was admitted due to labor pain, relatives said  negligence of the sta
मृतका के परिजनों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया, जो काफी देर तक चलता रहा। मामले की सूचना पर पहुंची परिजनों ने कर्मियों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, कुछ देर बाद बिना शिकायती पत्र दिए शव अपने घर ले गए।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगरिया निवासी शोभित की शादी चार साल पहले पाली थाना क्षेत्र के कछलिया गांव निवासी आसाराम की पुत्री अर्चना (23) के साथ हुई थी।  अर्चना गर्भवती थी और उसे मंगलवार की रात प्रसव पीड़ा के दौरान जिला महिला अस्पताल लाया गया था। परिजनों के मुताबिक यहां उसे भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि, इलाज में लापरवाही की गई। इसी बीच महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवई की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में लिखा पढ़ी शुरू की्र लेकिन कुछ देर बाद परिजन शव लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की ओर से नहीं मिली है कोई शिकायत
कार्यवाहक सीएमएस डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि महिला को परिजन पहले किसी निजी अस्पताल में ले गए थे। वहां से नाजुक हालत में लाया गया था। किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की गई है और नहीं परिजनों की ओर से कोई शिकायत पत्र मिला है। अगर शिकायती पत्र मिलता है, तो मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed