फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Instructions issued for departmental action against two headmasters and for fixing the accountability of the BEO.

Hardoi News: दो प्रधानाध्यापकों पर विभागीय कार्रवाई और बीईओ का उत्तरदायित्व तय करने के निर्देश

Tue, 22 Sep 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued for departmental action against two headmasters and for fixing the accountability of the BEO.
फोटो-33-प्राथमिक विद्यालय रेलवेगंज-द्वितीय में कक्षा कक्ष में निरीक्षण&nbsp
हरदोई। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेलवेगंज-द्वितीय व संविलियन विद्यालय का सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने मंगलवार को निरीक्षण किया। विद्यालय में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति और साफ-सफाई न होने पर नाराजगी जताई। दो विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर विभागीय कार्रवाई और निरीक्षण और विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में लापरवाही पर खंड शिक्षा अधिकारी नगर का उत्तरदायित्व तय करने के निर्देश बीएसए को दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल के प्राथमिक विद्यालय रेलवेगंज-द्वितीय के निरीक्षण के दौरान 37 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 21 बच्चे उपस्थित मिले। इनमें 12 बच्चे बिना निर्धारित ड्रेस के थे। कक्षा चार व पांच के बच्चों की हिंदी की कॉपियों में वर्तनी संबंधी त्रुटियां और कॉपियों की जांच संतोषजनक न पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए। विद्यालय में कम छात्र उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक को अभिभावकों से नियमित संवाद स्थापित कर न्यूनतम 90 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में घास-झाड़ियां, शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था में कमियां व रसोईघर में साफ-सफाई एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं मिली।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई और खंड शिक्षा अधिकारी का पर्यवेक्षकीय उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए एक सप्ताह में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संविलियन विद्यालय रेलवेगंज के निरीक्षण में 76 नामांकित बच्चों के सापेक्ष मात्र 35 बच्चे उपस्थित पाए गए। प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय परिसर में घास व झाड़ियां पाए जाने और शौचालय तक पहुंचने का मार्ग सुगम न होने पर तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय, बीईओ डीएल राना, जिला समन्वयक एमडीएम मयंक त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed