फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Arpit dominates CBSE cricket trials, claims two wickets.

Hardoi News: सीबीएसई क्रिकेट ट्रायल में अर्पित का दबदबा, झटके दो विकेट

Tue, 22 Sep 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Arpit dominates CBSE cricket trials, claims two wickets.
हरदोई। प्रयागराज स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-पांच ईस्ट जोन के अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल्स में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल हरदोई के खिलाड़ी ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अपने शानदार प्रदर्शन से विपक्षी बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए और जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया।
विज्ञापन

सीबीएसई क्लस्टर-पांच ईस्ट जोन के अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल्स के बाद चयनित खिलाड़ियों की चार टीमें ईस्ट जोन-ए, बी, सी और डी बनाई गईं। इनके बीच टी-20 मुकाबले कराए गए। सेठ एमआर जयपुरिया हरदोई के अर्पित सिंह को ईस्ट जोन-ए टीम में जगह मिली। उन्होंने मुकाबले में प्रभावी गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में महज आठ रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनकी कसी हुई गेंदबाजी की कोचों ने सराहना की।
विज्ञापन

हालांकि कड़े मुकाबले में ईस्ट जोन-ए को हार का सामना करना पड़ा और टीम तीसरे स्थान पर रही। टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अर्पित के इस प्रदर्शन और टीम की उपलब्धि से उनके विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्कूल की प्रधानाचार्या लीना सिंह ने खुशी जताई। उन्होंने अर्पित के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए क्रिकेट कोच सूर्य प्रताप सिंह को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य ईस्ट जोन टीम के चयन पर नजर
ट्रायल और इन मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से अब ईस्ट जोन की मुख्य टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम आगामी ईस्ट जोन जोनल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी। इसके बाद प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को सीबीएसई बोर्ड नेशनल्स के लिए मौका मिलेगा। नेशनल्स का आयोजन 24 से 30 अक्तूबर के बीच प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed