फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री आवास योजना: इस आधार पर तय होगा फ्लैटों का निर्माण, ऐसे करें आवेदन

Thu, 09 Aug 2018 08:28 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 09 Aug 2018 08:28 AM IST
सार

- आवास विकास परिषद को मिली ग्राम समाज की जमीन
- सर्वे में मिले आवेदनों की संख्या के आधार पर तय होगा फ्लैटों का निर्माण

विज्ञापन
Pradhan Mantri Awaas Yojana
प्रधानमंत्री आवास योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास विकास परिषद उन्नाव और फतेहपुर में फ्लैटों का निर्माण कराएगा। इन दोनों जगह परिषद को ग्राम समाज की जमीन मिल गई है। फ्लैटों के निर्माण से पहले परिषद अधिकारी दोनों जिलों में डिमांड सर्वे कराएंगे।


सर्वे में मिले आवेदनों के आधार पर फ्लैटों का निर्माण कराया जाएगा। फतेहपुर में अगले सप्ताह से डिमांड सर्वे शुरू भी हो जाएगा। उन्नाव के लिए भी इसी माह सर्वे की तारीख तय हो जाएगी। आवास विकास को चालू वित्तीय वर्ष में प्रदेश भर में 45 हजार फ्लैटों का निर्माण करना है।
 
Pradhan Mantri Awaas Yojana
प्रधानमंत्री आवास योजना
परिषद के कल्याणपुर स्थित मंडलीय कार्यालय से जुड़े 10 जिलों में जमीन की तलाश तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में इन दो जिलों में जमीन मिली है। परिषद के फतेहपुर प्रभारी अधिशासी अभियंता दीप कुमार गुप्ता ने बताया कि अंदौली गांव में डेढ़ हेक्टेयर जमीन मिल गई है।

इस पर करीब 600 प्रधानमंत्री आवास बनाए जा सकते हैं। योजना को जल्द मूर्त रूप देने की कार्यवाही जारी है। अगले सप्ताह से सर्वे शुरू हो जाएगा।
 

दो लाख रुपये में मिलेंगे मकान

Pradhan Mantri Awaas Yojana
प्रधानमंत्री आवास योजना
दो लाख रुपये में मिलेंगे मकान
दो कमरों वाले इन फ्लैटों की लागत साढ़े चार लाख रुपये आ रही है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ढाई लाख रुपये की सब्सिडी देंगे। आवेदकों को दो लाख रुपये देने पड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में अटका फ्लैटों का निर्माण

Pradhan Mantri Awaas Yojana
प्रधानमंत्री आवास योजना
शहर में अटका फ्लैटों का निर्माण
जमीन न मिल पाने के कारण आवास विकास शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट नहीं बना पा रहा है। आवास विकास अधिकारियों ने जिला प्रशासन से जमीन उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है। मंधना समेत आसपास योजना के लिए जमीन चिह्नित करने का काम जारी है। आवास विकास को शहर में 4500 पीएम आवास बनाने का लक्ष्य मिला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed