फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Power supply to three wards remained out for 18 hours due to a burnt transformer cable.

Kanpur News: ट्रांसफार्मर की केबल जलने से 18 घंटे गुल रही तीन वार्डों की बिजली

Thu, 25 Jun 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 25 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Power supply to three wards remained out for 18 hours due to a burnt transformer cable.
शिवली। कस्बा के रामपुर रोड पर साकेतनगर के पास रखे ट्रांसफार्मर की केबल मंगलवार रात जल गई। इससे तीन वार्ड की बिजली पूरी रात गुल रही। करीब 18 घंटे बाद बुधवार दोपहर बिजली आपूर्ति मिलने पर लोगों ने राहत ली।
विज्ञापन

शिवली कस्बा के रामपुर मोड़ पर रखे ट्रांसफार्मर से साकेतनगर, देवनगर, सुभाषनगर मोहल्ले में आपूर्ति जाती है। मंगलवार रात 10 बजे के करीब ट्रांसफार्मर की केबल जलने से फाल्ट हो गया। इससे तीनों वार्ड की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। देर रात लोगों को केबल जलने की जानकारी हुई। इस पर स्थानीय लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी दी। रातभर बिजली न आने से लोगों की रात टहलते हुए कटी। पूरी रात बिजली गुल हो जाने से घरों में लगे इनवर्टर भी बंद हो गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लोगों को पीने के पानी को लेकर परेशान होना पड़ा। बुधवार सुबह तक बिजली न आने पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए एसडीओ को जानकारी दी। इसके बाद लाइनमैन फाल्ट ठीक करने पहुंचे। दोपहर तीन बजे के करीब जली केबल ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल कराई गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ ब्रजेंद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही जानकारी हुई तुरंत लाइनमैन भेज कर फॉल्ट ठीक कराया गया है। बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed