फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Power supply remained disrupted for hours in 100 villages due to faults caused by rain.

Kanpur News: बारिश में हुए फॉल्ट से 100 गांवों में घंटों गुल रही बिजली

Sat, 11 Jul 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 11 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted for hours in 100 villages due to faults caused by rain.
कानपुर देहात/झींझक। बारिश के दौरान शुक्रवार सुबह नवीन विद्युत उपकेंद्र झींझक की 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स फुंक गया। इससे 100 गांवों में करीब पौने सात घंटे बिजली गुल रही। इससे पेयजल किल्लत रही। इधर बृहस्पतिवार रात ट्रांसफार्मर की खामी दुरुस्त करने के दौरान अकबरपुर में चार हजार घरों में दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

झींझक में शुक्रवार तड़के करीब पौने पांच बजे अक्षयवट धाम के पास केबल बॉक्स फुंक गया। इससे भोलानगर, कांशीराम कॉलोनी, खानपुर रोड, मंगलपुर, अकारू और औरंगाबाद फीडरों की आपूर्ति बंद हो गई। इन फीडरों से जुड़े 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। जानकारी पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद केबल बॉक्स की मरम्मत की। इस दौरान बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल किल्लत रही। फॉल्ट ठीक कर सुबह 11:25 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। एसडीओ लव कुमार वर्मा ने बताया कि अक्षयवट धाम के पास 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स फुंकने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

इधर अकबरपुर में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे माती रोड किनारे लगा 400 केवी ट्रांसफार्मर में खराबी हो गई। इस दौरान हल्की बारिश होने से देरी से खामी दुरुस्त करने का काम शुरू हो सका। क्रेन मंगवाकर बिजली कर्मियों ने खामी दुरुस्त की। करीब दो घंटे तक चार हजार घरों की बिजली गुल रही। वहीं, शुक्रवार सुबह पांच बजे बारिश के दौरान बिजली गुल रही। करीब एक घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। एसडीओ रवीप्रताप सिंह ने बताया कि फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................

फोटो- 19 रूरा उपकेंद्र में पॉवर ट्रांसफार्मर की जांच करते इंजीनियर। संवाद
रूरा में पॉवर ट्रांसफार्मरों की जांच के दौरान दो घंटे आपूर्ति ठप
रूरा। नगर के उपकेंद्र में लगे पॉवर ट्रांसफार्मरों की जांच शुक्रवार को कराई गई। दोपहर एक बजे से 3 बजे तक नगर व सौ गांवों के बीस हजार कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति बंद रही। गर्मी व हल्की बारिश के कारण फाल्ट अधिक हो रहे हैं। इधर पॉवर ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखने के लिए शुक्रवार को जांच कराई गई। ट्रांसफार्मरों में ऑयल की गुणवत्ता, वाइंडिंग टेस्ट, अर्थिग टेस्ट, रिले टेस्ट व ट्रिपिंग सिस्टम आदि की जांच हुई। इस दौरान दो घंटे बिजली गुल रही। बिजली कारोबार से जुड़े दुकानदारों और छोटे कारोबारियों के कामकाज पर भी असर पड़ा। जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि उपकेंद्र में लगे पॉवर ट्रांसफार्मरों में अर्थिंग की समस्या आ रही थी इसकी वजह से बार बार ट्रिपिंग हो रही थी। पॉवर ट्रांसफार्मरों की जांच कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed