फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   possibility of getting natural gas in Unnao

यूपी के इस जिले में 'अद्भुत गैस' की खोज तेज, केंद्र सरकार की टीम ने डाला डेरा

Mon, 12 Nov 2018 07:47 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Nov 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
possibility of getting natural gas in Unnao
गांव में बोरिंग करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
यूपी का एक जिला ऐसा है जहां प्राकृतिक गैस का भंडार है। इस जगह की खोज के लिए केंद्र सरकार की टीम ने अपना डेरा डाल दिया है। यह जिला दबे खजाने की चर्चाओं के बाद अब प्राकृतिक गैस के स्रोत की संभावना की वजह से सुर्खियों में आ गया है। जिले के एक गांव में प्राकृतिक गैस की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

अब तक तीन सौ फीट से अधिक गहराई की बोरिंग हो चुकी है

possibility of getting natural gas in Unnao
गांव में बोरिंग करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के कोड़री में तेल व प्राकृतिक गैस की तलाश में चल रही बोरिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। केंद्र सरकार की टीम कोड़री में कई दिन से डेरा डाले हुए है। अब तक तीन सौ फीट से अधिक गहराई की बोरिंग हो चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे भूमि के अंदर तेल या प्राकृतिक गैस का भंडार होने की पुष्टि हो सकेगी...

possibility of getting natural gas in Unnao
गांव में बोरिंग करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
ग्राम कोड़री में आलोक पुत्र सोनेलाल के खेत में और कस्बे के मोहल्ला मोतीनगर में टीम द्वारा बोरिंग की जा रही है। बोरिंग करा रहे अधिकारियों ने बताया कि तीन किलोमीटर के रेडियस में दो स्थानों पर बोरिंग कराई जा रही है। तीन सौ फीट की बोरिंग के बाद आधुनिक यंत्रों से जांच की जाएगी। जांच में एक हजार फीट की गहराई तक की जाएगी। इससे भूमि के अंदर तेल या प्राकृतिक गैस का भंडार होने की पुष्टि हो सकेगी। जांच रिपोर्ट देहरादून स्थित मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed