{"_id":"6a7a4080c3a28d566f0908f9","slug":"poonams-move-proved-costly-defeating-jai-singh-three-times-kanpur-news-c-362-1-ka11003-153825-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पूनम का दांव पड़ा भारी, जय सिंह को तीन पटखनी देकर किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पूनम का दांव पड़ा भारी, जय सिंह को तीन पटखनी देकर किया चित
विज्ञापन
कानपुर। सावन के दूसरे सोमवार पर जागेश्वर धाम का करीब तीन सदी पुराना अखाड़ा पहलवानों के उत्साह, जोश और दमखम से भर उठा। उन्होंने दंगल में जीत के लिए जहां जोर आजमाइश की, वहीं दांव पेंच के दम पर प्रतिद्वंदी को चारों खाने चित किया। शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडेय ने किया। दंगल में कुल 55 कुश्तियां हुईं, जिनमें महिला पहलवानों के छह मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे।
सबसे रोमांचक कुश्ती दिल्ली की महिला पहलवान पूनम और बांदा के जय सिंह के बीच हुई। दोनों ने करीब साढ़े तीन मिनट तक अखाड़े में एक-दूसरे के दांव-पेंच आजमाए। मुकाबला अंतिम दौर में पहुंचा तो पूनम ने अचानक जोरदार पलटी मारते हुए जय सिंह को लगातार तीन पटखनी दे दीं। आखिरी दांव में जय सिंह को चित कर पूनम ने कुश्ती अपने नाम कर ली। उनके इस दांव पर पूरा अखाड़ा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
पूनम बचपन से कुश्ती लड़ रही हैं और स्टेट लेवल की प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। उन्हें कुश्ती के लिए तय 11 हजार की इनामी राशि मिली, जबकि आयोजन समिति ने उत्साहवर्धन के लिए पांच हजार रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार भी दिया।
विज्ञापन
गगन ने तीन मिनट में सुशील को पछाड़ा
शहर के गगन और उन्नाव के सुशील के बीच हुई कुश्ती में गगन ने शुरुआत से ही पकड़ बनाए रखी। करीब तीन मिनट के दमखम के बाद उन्होंने सुशील को पटखनी देकर जीत हासिल की। कानपुर के बालचंद्र ने अखाड़े में ललकार लगाकर चुनौती दी तो गोरखपुर के असल ने उसे स्वीकार कर लिया। दोनों पहलवान मैदान में उतरे और करीब पांच मिनट तक दांव-पेंच आजमाते रहे। आखिर में बालचंद्र ने बाजी अपने नाम की। महिला वर्ग में लखनऊ की नैना और भागलपुर की लक्ष्मी के बीच करीब छह मिनट तक जोरदार कुश्ती हुई। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को चित करने के लिए कई दांव आजमाए। अंत में लक्ष्मी ने नैना को पछाड़ते हुए मुकाबला जीत लिया। कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार, पूर्व विधायक सतीश निगम और अन्य लोग मौजूद रहे।