{"_id":"5ebfbf418ebc3e90393c0eff","slug":"police-has-sewn-shroud-from-husband-to-seal-the-body-of-the-woman-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला का शव सील करने को पुलिस ने पति से सिलवाया कफन, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला का शव सील करने को पुलिस ने पति से सिलवाया कफन, वीडियो वायरल
Sat, 16 May 2020 03:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 16 May 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पति से सिलवाया कफन
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जगजीवनपुर में एक महिला की मौत के बाद शव को सील करने की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके पति से कफन सिलवाया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होने पर एसपी सुनीति ने सोशल मीडिया पर बयान भेजकर सफाई दी।
एसपी ने कहा कि मृत महिला के पति से पुलिस ने मदद ली। सील करने का काम पुलिस ने ही किया है। बृजमोहन अपनी बीमार पत्नी जूली दोहरे (25) को 13 मई को दिल्ली से जगजीवनपुर गांव लेकर लौटा। 14 मई को उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय जूली ने रास्ते में दम तोड़ दिया था।
पति शव लेकर गांव लौट आया। सूचना मिलने पर फफूंद थाने की पुलिस ने गांव पहुंचकर शव सील करने की कार्रवाई कराई। आरोप है कि पुलिस ने पति बृजमोहन से कफन सिलवाने का काम कराया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन
वीडियो में कहा गया है कि महिला की मौत होने पर उसके पति से शव को सील कराया। इस संबंध में एसपी सुनीति ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि पुलिस ने महिला के पति से शव को सील करने में मदद ली थी।
उन्होंने सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय को निर्देश दिया है कि पति व आसपास के लोगों से पूरी जानकारी करें। साथ ही पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि घटना में कोरोना संक्रमण की संदिग्धता प्रतीत हो रही हो तो वह उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।