{"_id":"6af882cbc0e48aaaa505ac84","slug":"auraiya-man-dies-by-suicide-in-front-of-shatabdi-express-rajdhani-express-halted-for-10-minutes-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: शताब्दी एक्सप्रेस के सामने युवक ने दी जान, 10 मिनट तक रुकी राजधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: शताब्दी एक्सप्रेस के सामने युवक ने दी जान, 10 मिनट तक रुकी राजधानी
Sat, 14 Nov 2026 09:21 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:21 PM IST
सार
Auraiya News: युवक का शव अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर मिला। जीआरपी युवक की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
घटना के बाद रुकी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अछल्दा कस्बे की 13-बी रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार शाम शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक ने रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर जान दे दी। हादसे में उसका सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के चलते राजधानी एक्सप्रेस करीब 10 मिनट तक रेलवे क्रॉसिंग के बीच खड़ी रही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7:54 बजे खंभा नंबर 1116/22-24 के बीच 12034 शताब्दी एक्सप्रेस के सामने युवक रेलवे ट्रैक पर आ गया। युवक को देखकर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए और ट्रेन को इनायतपुर गांव के पास रोक दिया। इसके बाद स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी गई। ट्रेन की जांच करने के बाद करीब पांच मिनट में उसे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, डाउन ट्रैक पर शव पड़ा होने के कारण कानपुर की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस को रात करीब आठ बजे रेलवे क्रॉसिंग के बीच रोकना पड़ा। मौके पर पहुंचे गैंगमैन और आरपीएफ कांस्टेबल राजकुमार व देवेंद्र सिंह ने ट्रैक से शव हटवाकर रास्ता साफ कराया। इसके बाद रात 8:10 बजे राजधानी एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे जीआरपी कांस्टेबल अश्वनी कुमार और अंशू ने घटनास्थल की जांच की। मृतक ने सफेद चेकदार शर्ट और नीला लोअर पहन रखा था। तलाशी के दौरान लोअर की जेब से 125 रुपये मिले। युवक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी प्रभारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
