फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police

वाहन चालकों में बढ़ी बेफिक्री, कोतवाल ने किया चालान

Sat, 22 Aug 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
police
अकबरपुर में अवैध पार्किंग के खड़े वाहन का चालान करवाते कोतवाल तुलसीराम पांडेय। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ने के बावजूद लोग बेफिक्री दिखाने लगे हैं। हालत यह है कि मुख्य चौराहों पर फिर से भीड़भाड़ बढ़ने लगी है। इस पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को अकबरपुर कोतवाल ने पैदल गश्त करते हुए निर्धारित जगह वाहन न खड़े करने वाले कई वाहनों का चालान कराया।
विज्ञापन

अकबरपुर अंडरपास चौराहा, माती रोड, एसबीआई रोड, रूरा चौराहा समेत कई मुख्य जगहों पर कार, टेंपो, ऑटो समेत अन्य वाहनों का जमावड़ा बढ़ गया है। इससे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। चालक भी कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करते हैं। आलम यह है कि टेंपो, ऑटो व कार चालक मास्क तक नहीं लगाते और वाहनों को बेतरतीब ढ़ंग से हाईवे की सर्विस लेन पर खड़ा कर देते हैं। शुक्रवार को कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने पुलिस बल के साथ अकबरपुर अंडरपास चौराहे व सर्विस लेन पर आडे़ तिरछे वाहन खड़े करने वालों का चालान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने से ही बचाव संभव है। खुद व दूसरों की जान जोखिम मेें न डालें। कोतवाल ने बताया कि बिना मास्क व सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले चालकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को 12 वाहनों से जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed